राबो स्कूल के प्राचार्य ने अपने खर्च से सम्मानित किए टॉपर्स, बच्चों के हाथों में प्रमाण-पत्र और फूल देख भावुक हुए पालक।


रायगढ़। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राबो, विकासखंड तमनार में स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के साथ शिक्षा का सम्मान भी देखने को मिला। विद्यालय परिसर को तिरंगे के रंगों से सजाया गया था। मंच पर शहीदों और महापुरुषों के चित्र लगाए गए थे।


कार्यक्रम में प्राचार्य ने 10वीं और 12वीं में प्रथम श्रेणी प्राप्त करने वाले 29 विद्यार्थियों को प्रशस्ति प्रमाण-पत्र के साथ 2000-2000 रुपये की प्रोत्साहन राशि अपने निजी खर्च से भेंट की।


तस्वीरों में बच्चे हाथों में प्रमाण-पत्र और गुलदस्ता लिए खुशी से मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। कुछ बच्चों को मंच पर फूल और सम्मान पत्र देते हुए प्राचार्य भी दिखाई दे रहे हैं।


सम्मानित हुए सभी 29 विद्यार्थी


_कक्षा 12वीं - 20 विद्यार्थी_

अंजली राठिया 61.6%, अंजली यादव 67.2%, चंचला यादव 66.6%, देवा राठिया 70%, कोमल राठिया 68.8%, मनीषा राठिया 75%, मीना राठिया 62.2%, मुस्कान सिदार 71.8%, रघुनंदन राठिया 64.4%, सोनिया सतनामी 75.6%, हितेश्वरी दुबे 67.8%, नंदिनी यादव 63.2%, निर्मला राठिया 72.6%, गरिमा महंत 60.6%, घनश्याम राठिया 79.8%, गूंजा महंत 76.6%, हर्षवर्धन यादव 71%, हिना शर्मा 74%, खगेश्वरी सिदार 69.8%, क्रिश डनसेना 63.2%


_कक्षा 10वीं - 9 विद्यार्थी_

देवेश कुमार दुबे 60%, फत्तेचंद राठिया 89.5%, इन्द्रमति राठिया 61.66%, काजल दुबे 66.5%, रितिका राठिया 71.83%, रश्मि डनसेना 80.83%, स्नेह डनसेना 74%, तुलेश्वरी डनसेना 69.83%, युवराज राठिया 73.66%

फत्तेचंद राठिया 89.5% और घनश्याम राठिया 79.8% के साथ स्कूल टॉपर रहे।


ग्रामीण अंचल में बनी मिसाल....

प्राचार्य ने कहा कि बच्चों की मेहनत को सम्मान देना ही असली शिक्षा है। इस पहल से न सिर्फ सम्मानित बच्चे बल्कि पूरे स्कूल के विद्यार्थी पढ़ाई के लिए प्रेरित होंगे।


पालकों और ग्रामीणों ने इस अनुकरणीय पहल की सराहना की। उनका कहना है कि सरकारी शिक्षक जब अपने वेतन से बच्चों को पुरस्कृत करते हैं तो शिक्षा का असली उद्देश्य पूरा होता है। विद्यालय परिवार ने भी प्राचार्य के प्रति आभार व्यक्त किया।


रिपोर्ट: कैलाश आचार्य

CGEYE24.COM